Bihar Death Certificate - बिहार में मृत्यु प्रमाण-पत्र कैसे प्राप्त करें?
जब भी किसी व्यक्ति का देहावसान या मृत्यु हो जाती है तो उस व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र (Death Certificate) बनता है, पहले यह प्रक्रिया ऑफलाइन थी, जिसमें काफी समय लगता था, परंतु अब इस प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है, जिससे समय की काफी बचत होगी, जिससे आमजन भी आसानी से मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकेंगे।
यदि आप Death Certificate Bihar Apply करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं, इसके अलावा आपको किन दस्तावेज की आवश्यकता पड़ती है, इस बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान करूंगा, जिससे आप आसानी से मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Bihar Death Certificate - संक्षिप्त विवरण
लेख का नाम | बिहार में मृत्यु प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं? |
लाभार्थी | बिहार राज्य के नागरिक |
उद्देश्य | नागरिकों को विभिन्न ऑनलाइन सेवाएँ मुहैया कराना |
आधिकारिक वेबसाइट | https://services.india.gov.in |
Death Certificate Apply Online Bihar
यदि आप बिहार राज्य के निवासी हैं और आपको मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करना है तो आपको नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करना होगा -
- सबसे पहले आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक पेज खुल जाएगा, उसमें आपको "Apply for Death Registration and Issuance of Certificate, Bihar" पर क्लिक करना होगा।

- तत्पश्चात आपके सामने एक और पेज खुल जाएगा, उसमें आपको "Application Form" वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब जा करके आपके सामने मृत्यु प्रमाण पत्र का फॉर्म खुल कर आ जाएगा।
- फिर आपको उसमें मांगी गई सारी जानकारी को दर्ज करना होगा।
- फिर अंत में कैप्चा को दर्ज करके नीचे स्थित सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
यदि आप ऑफलाइन तरीके से मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो आप आप इसकी वेबसाइट या फिर नीचे दिए गए लिंक के जरिए फॉर्म को डाउनलोड करके आवेदन कर सकते हैं।
बिहार मृत्यु प्रमाण पत्र के उपयोग
- वरासत या वसीयत के लिए आपको मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है।
- बीमा का पैसा निकालने के लिए आपको मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।मृत्यु
- जिस भी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, यदि उसके खाते को बंद कराना है तो आपको उसके मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है।
- मृत्यु के दौरान राशन कार्ड से नाम हटवाने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
- मृत्यु हो जाने के बाद उस व्यक्ति के बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए आपको उस व्यक्ति के मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।